महादेव के सभी संस्कृत श्लोक और मंत्र

हर हर महादेव! महादेव के सभी संस्कृत श्लोक और मंत्र!

आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है, जो भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन, भक्त उपवास रखते हैं, भगवान शिव की पूजा करते हैं, और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष मंत्रों का जाप करते हैं।

यहाँ कुछ तरीके हैं जिनसे आप महाशिवरात्रि मना सकते हैं:

उपवास: महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखना एक पवित्र कार्य माना जाता है। यदि आप उपवास रखना चाहते हैं, तो आप सूर्योदय से पहले भोजन कर सकते हैं और अगले दिन सूर्योदय के बाद ही भोजन कर सकते हैं।
पूजा: आप भगवान शिव की पूजा घर पर या किसी मंदिर में कर सकते हैं। पूजा में, आप शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल, और अन्य सामग्री चढ़ा सकते हैं। आप “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
जागरण: कुछ लोग रात भर जागकर भगवान शिव की भक्ति करते हैं। इस दौरान, वे भगवान शिव के भजन गा सकते हैं, मंत्रों का जाप कर सकते हैं, और कहानियां सुन सकते हैं।

महादेव के सभी संस्कृत श्लोक और मंत्र
महादेव के सभी संस्कृत श्लोक और मंत्र

 

रूद्र श्लोक (Shiv Shlok)

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
इस मंत्र को रुद्र मंत्र भी कहा जाता है। इस मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में सुख भर आता है।

शिव मंत्र श्लोक (Shiv Mantra in Sanskrit)

भगवान शिव की आराधना का मूल मंत्र तो “ऊं नम: शिवाय” ही है लेकिन इस मंत्र के अतिरिक्त भी कुछ मंत्र हैं, जो महादेव को प्रिय हैं।

ॐ नमः शिवाय
इस मंत्र का जाप यदि हमेशा 108 बार किया जाएं तो व्यक्ति का मन और दिमाग शांत होता है महादेव हमेशा उस व्यक्ति पर कृपा बनाए रखते हैं।

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

इस मंत्र को सर्वशक्तिशाली माना जाता है और यह शिव गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति के मन में शांति बनी रहती है और जीवन आनंदमय हो जाता है।

शिव मंत्र संस्कृत

ॐ श्री रुद्राय नमः।
ॐशंकराय नमः ।
ॐ महेश्वराय नमः।
ॐ महादेवाय नमः।
ॐ नील कंठाय नमः।

भगवान शिव के संस्कृत श्लोक – Shiv Shlok

महाशिवरात्रि संस्कृत श्लोक

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्,
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

हम त्रि-नेत्रीय वास्तविकता का चिंतन करते हैं जो जीवन की मधुर परिपूर्णता को पोषित करता है और वृद्धि करता है। ककड़ी की तरह हम इसके तने से अलग हों, अमरत्व से नहीं बल्कि मृत्यु से हों।

नमामीशमीशान निर्वाणरूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपं।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।

हे मोक्षरूप, विभु, व्यापक ब्रह्म, वेदस्वरूप ईशानदिशा के ईश्वर और हम सबके स्वामी शिवजी, आपको मैं नमस्कार करता हूं। निज स्वरूप में स्थित, चेतन, इच्छा रहित, भेद रहित, आकाश रूप शिवजी मैं आपको हमेशा भजता हूँ।

महाद्रिपार्श्वे च तटे रमन्तं सम्पूज्यमानं सततं मुनीन्द्रैः।
सुरासुरैर्यक्षमहोरगाद्यै: केदारमीशं शिवमेकमीडे।।

भगवान शिव शंकर जो पर्वतराज हिमालय के नजदीक पवित्र मन्दाकिनी के तट पर स्थित केदारखण्ड नामक श्रृंग में निवास करते हैं और हमेशा ऋषि मुनियों द्वारा पूजे जाते हैं। जिनकी यक्ष-किन्नर, नाग व देवता-असुर आदि भी हमेशा पूजा करते हैं उन अद्वितीय कल्याणकारी केदारनाथ नामक शिव शंकर की मैं स्तुति करता हूँ।

पद्मावदातमणिकुण्डलगोवृषाय कृष्णागरुप्रचुरचन्दनचर्चिताय।
भस्मानुषक्तविकचोत्पलमल्लिकाय नीलाब्जकण्ठसदृशाय नम: शिवाय।।

जो स्वच्छ पद्मरागमणि के कुण्डलों से किरणों की वर्षा करने वाले हैं, चन्दन तथा अगरू से चर्चित तथा भस्म, जूही से सुशोभित और प्रफुल्लित कमल ऐसे नीलकमलसदृश कण्ठवाले शिव शंकर को प्रणाम।

यं डाकिनीशाकिनिकासमाजे निषेव्यमाणं पिशिताशनैश्च।
सदैव भीमादिपदप्रसिद्धं तं शंकरं भक्तहितं नमामि।।

शाकिनी और डाकिनी समुदाय में प्रेतों के द्वारा सदैव सेवित होने वाले और भक्तहितकारी भीमशंकर नाम से प्रख्यात भगवान शंकर को मेरा नमस्कार।

नमस्ते भगवान रुद्र भास्करामित तेजसे।
नमो भवाय देवाय रसायाम्बुमयात्मने।।

हे मेरे भगवान! हे मेरे रूद्र, अनंत सूर्यो से भी तेज आपका तेज है। रसरूप, जलमय विग्रहवाले हे! भवदेव मेरा आपको प्रणाम है।

निराकारमोंकारमूलं तुरीयं। गिराज्ञानगोतीतमीशं गिरीशं।
करालं महाकालकालं कृपालं। गुणागारसंसारपारं नतोऽहं।।

तुरीय वाणी, ओंकार के मूल, ज्ञान, निराकार और इन्द्रियों से परे महाकाल के भी काल, गुणों के धाम, कैलाशपति, कृपालु, विकराल संसार से परे परमेश्‍वर को मेरा प्रणाम।

दृशं विदधमि क करोम्यनुतिशमि कथं भयाकुल:।
नु तिश्सि रक्ष रक्ष मामयि शम्भो शरणागतोस्मि ते।।

हे शम्भो, मैं अब दृष्टि लगाऊं, क्रिध्र देखूं, भयभीत में कैसे यहां रहूँ? मेरे प्रभु आप कहा पर है? आप मेरी रक्षा करों मैं आपकी शरण में आया हूँ।

आदित्य सोम वरुणानिलसेविताय यज्ञाग्निहोत्रवरधूमनिकेतनाय।
ऋक्सामवेदमुनिभि: स्तुतिसंयुताय गोपाय गोपनमिताय नम: शिवाय।।

जो चन्द्र, वरुण, सूर्य और अनिल द्वारा सेवित है और जिनका निवास अग्निहोत्र धूम एवं यज्ञ में है। वेद, मुनिजन तथा ऋक-सामादि जिसकी स्तुति प्रस्तुत करते हैं। उन नन्दीश्वरपूजित गौओं का पालन करने वाले भगवान शिव को मेरा प्रणाम।

अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।
अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।

जो भगवान शिव शंकर संतजनों को मोक्ष प्रदान करने के लिए अवन्तिकापुरी उज्जैन में अवतार धारण किए हैं अकाल मृत्यु से बचने के लिए उन देवों के भी देव महाकाल नाम से विख्यात महादेव जी को मैं प्रणाम करता हूँ।

मन्दाकिनीसलिलचन्दनचर्चिताय नन्दीश्वरप्रमथनाथमहेश्वराय।
मन्दारपुष्पबहुपुष्पसुपूजिताय तस्मै मकाराय नम: शिवाय।।

जो शिव आकाशगामिनी मन्दाकिनी के पवित्र जल से संयुक्त तथा चन्दन से सुशोभित हैं। नन्दीश्वर तथा प्रमथनाथ आदि गण विशेषों एवं षट् सम्पत्तियों से ऐश्वर्यशाली हैं, जो मन्दार–पारिजात आदि अनेक पवित्र पुष्पों द्वारा पूजित हैं। ऐसे उस मकार स्वरूप शिव को मैं प्रणाम करता हूँ।

रुद्राष्टकमिदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोषये।।
ये पठन्ति नरा भक्त्या तेषां शम्भुः प्रसीदति।।

जो मनुष्य इस स्तोत्र को भक्तिपूर्वक पढ़ते हैं, उन पर शम्भु विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं।

 

 

शिव मंत्र भावार्थ सहित

Hot this week

दिवाली 2024 पूजा विधि: लक्ष्मी और गणेश पूजा कैसे करें

दिवाली 2024 पूजा विधि: लक्ष्मी और गणेश पूजा कैसे...

दिवाळी 2024: घरगुती पारंपारिक दिवाळी फराळ रेसिपी

घरगुती पारंपारिक दिवाळी फराळ रेसिपी -  दिवाळी हा भारतीय संस्कृतीतील...

मराठवाडा वॉटरग्रीड – महाराष्ट्राच्या विकासाचं पहिलं पान

महाराष्ट्राच्या विकासाचं पहिलं पान - मराठवाडा वॉटरग्रीड शिल्पकार : देवेंद्र...

महर्षि वाल्मीकि जयंती

महर्षि वाल्मीकि जयंती, जिसे विशेष रूप से महर्षि वाल्मीकि...

पंडित जवाहरलाल नेहरू की गलतियाँ

पंडित जवाहरलाल नेहरू की गलतियाँ -  भारत के...

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please Support us pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

If you want to use your preferred UPI app, our UPI ID is raj0nly@UPI (you can also scan the QR Code below to make a payment to this ID.

 

Topics

दिवाली 2024 पूजा विधि: लक्ष्मी और गणेश पूजा कैसे करें

दिवाली 2024 पूजा विधि: लक्ष्मी और गणेश पूजा कैसे...

दिवाळी 2024: घरगुती पारंपारिक दिवाळी फराळ रेसिपी

घरगुती पारंपारिक दिवाळी फराळ रेसिपी -  दिवाळी हा भारतीय संस्कृतीतील...

मराठवाडा वॉटरग्रीड – महाराष्ट्राच्या विकासाचं पहिलं पान

महाराष्ट्राच्या विकासाचं पहिलं पान - मराठवाडा वॉटरग्रीड शिल्पकार : देवेंद्र...

महर्षि वाल्मीकि जयंती

महर्षि वाल्मीकि जयंती, जिसे विशेष रूप से महर्षि वाल्मीकि...

पंडित जवाहरलाल नेहरू की गलतियाँ

पंडित जवाहरलाल नेहरू की गलतियाँ -  भारत के...

दिवाळी २०२४ ची तारीख आणि वेळ

दिवाळी २०२४ ची तारीख आणि वेळ: दिवाळी सण भारतभरात...

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम : सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक...

केवट की कथा – क्षीरसागर का कछुआ

केवट की कथा - क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेषनाग...

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Categories