Quotesमंत्र - श्लोकसंस्कृत सुभाषिते

जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत श्लोक में

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

आज हमने जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत श्लोक नीचे दिये है। आप अपने मित्रों, परिजनों, सहायकों और अन्य सभी लोगों को संस्कृत में जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते है।

संस्कृत हमारी सबसे प्राचीन भाषा है अगर हम इस भाषा में किसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत श्लोक में देते हैं तो सबसे अलग लगता है और वह हमारी शुभकामना की तरफ ध्यान भी देता है। उसके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान आ जाती है जो कि अनमोल होती है इसलिए हमें सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी चाहिए।

 


स्वस्त्यस्तु ते कुशलमस्तु चिरायुरस्तु।
जन्मदिनशुभेच्छा:।।

अर्थात्: भगवान् आप पर प्यार बरसाये और आपकी रक्षा करे| आपका कल्याण हो। आप सकुशल रहें तथा चिरंजीव हों। जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ|


एष जन्मदिवसः तव रम्यः
शुभ्रमंगलमय: सुखपूर्ण:
वृद्धिरेतु तव सौख्यसमृद्धिः
स्वीकुरुष्व मम हार्दशुभेच्छा;

अर्थात्: यह जन्मदिन तुम्हारा शुभ मंगलमय हो, तुम्हें सुख समृद्धि मिले मेरी तरफ से तुम्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं


अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः।
जन्मदिवसशुभकामनाः/शुभाशयाः/शुभाकाङ्क्षाः।

अर्थात्: ईश्वर आपकी सुरक्षा करें और आप पर कृपा बनाएं रखे। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।


तव जन्मदिने यान्तु सुखसम्पत्ति सैनिकाः
विघ्नशत्रून् च नश्यन्तु बलो विद्या च वर्ध्दतु ।
जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानी ||

अर्थात्: जन्मदिन है तुम्हें सुख संपत्ति मिले तुम्हारे शत्रुओं का नाश हो और तुम्हारे यश, बल और बुद्धि की वृद्धि होती रहे। जन्मदिन की बधाईयाँ !


जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे ।
शं तनोतु ते सर्वदा मुदम् ।
जन्मदिवसस्य हार्दिक्य: शुभकामना:।।

अर्थात्: मेरे मित्र तुम्हारा जन्मदिन तुम्हारा जीवन आनंद से भर दे| जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।


सुदिनम् सुदिना जन्मदिनम् तव | भवतु मंगलं जन्मदिनम् ।।
चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम् | चिरंजीव कुरु पुण्यावर्धनम् ।।
विजयी भवतु सर्वत्र सर्वदा | जगति भवतु तव सुयशगानम् ।।

अर्थात: आपका यह जन्मदिन आपके लिए सुन्दर और मंगलकारी हो | आप लम्बी आयु, प्रसिद्धि और पुण्यो को प्राप्त करे | हर जगह पर आप विजयी बने और यह जग आपका यशगान करे|


प्रार्थयामहे भव शतायु: ईश्वर: सदा त्वाम्‌ च रक्षतु।
पुण्य कर्मणा कीर्तिमार्जय जीवनम्‌ तव भवतु सार्थकम्‌।।
जन्मदिनशुभेच्छा:।।

अर्थात: हम आपके लंबे जीवन की प्रार्थना करते हैं। भगवान हमेशा आपकी रक्षा करें। आपके जन्मदिन की बधाई हो


ईश्वर: त्वां च सदा रक्षदु।
पुण्यकर्मणा कीर्तिमार्जय।
जीवनम्‌ तव भवतु सार्थकं।
इति सर्वदा मुदम्‌ प्रार्थयामहे।
जन्मदिनशुभेच्छा:।।

अर्थात: ईश्वर सदैव आपकी रक्षा करे समाजोपयोगी कार्यों से यश प्राप्त करे आपका जीवन सबके लिए कल्याणकारी हो हम सभी आपके लिए यही प्रार्थना करते हैं आपके जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ।


दीघयियरोग्ययस्तु। सुयशः भवतु।
विजयः भवतु। जन्मदिनशुभेच्छा:।।

अर्थात: आप दीर्घायु हों और आरोग्य रहें। जीवन में यश प्राप्त करें, जीवन में जीत हाँसिल करें। आपके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

 

संस्कृत श्लोक अर्थ सहित

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Moonfires

राज पिछले 20 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।Founder Of Moonfires.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker